Skip to main content

दिल्ली में सीएम के साथ मंत्री मंडल में ये चेहरे भी होंगे शामिल

 






बुधवार रात दिल्ली में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों का भी ऐलान कर दिया है. आज दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया है. हालांकि अभी कोई डिप्टी सीएम होगा या नहीं इसके लिए कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. भाजपा ने बीते मध्य प्रदेश राज्स्न्थान की तरह ही दिल्ली में भी मुख्यमंत्री के चयन से सबको हैरान कर दिया है.

यहां बता दें कि दिल्ली के सीएम पद के लिए महिला और वैश्य फैक्टर को ध्यान में रखा गया है. जबकि मंत्रिमंडल के गठन में पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित चेहरों को ध्यान में रखा गया है. आलाकमान ने सीएम का नाम तय करने के साथ ही मंत्रियों के नामों का चयन भी कर लिया था. दिल्ली में आज रेखा गुप्ता के साथ ये मंत्री भी शपथ लेंगे.



ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

बीजेपी मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा के अलावा जो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा का नाम शामिल हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल के नाम तय कर लिए हैं. बता दें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था. वह शीर्ष पद के प्रबल दावेदारों में से एक थे.

रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे. कुछ विशिष्ट मेहमानों समेत लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है.

Comments

Popular posts from this blog

1941 और 2025 का कैलेंडर: समानता, इतिहास और वर्तमान

  जय प्रकाश सोशल मीडिया पर एक रोचक और थोड़ा चिंताजनक सिद्धांत वायरल हो रहा है: साल 2025 का कैलेंडर 1941 के कैलेंडर से हूबहू मेल खाता है। हर तारीख और दिन उसी तरह पड़ रहे हैं , जैसे 1941 में पड़े थे। चूंकि 1941 द्वितीय विश्व युद्ध का एक महत्वपूर्ण और विनाशकारी साल था , लोग इस समानता को इतिहास के दोहराव या किसी बड़े वैश्विक संकट के संकेत के रूप में देख रहे हैं। इस लेख में हम इस कैलेंडर समानता के पीछे की सच्चाई , 1941 के ऐतिहासिक संदर्भ , 2025 की वर्तमान वैश्विक स्थिति (मध्य पूर्व और रूस-यूक्रेन युद्ध सहित) , और इस सिद्धांत की वैज्ञानिकता का विश्लेषण। 1. कैलेंडर समानता: गणितीय संयोग 2025 और 1941 के कैलेंडर की समानता कोई रहस्यमयी घटना नहीं है , बल्कि यह ग्रेगोरियन कैलेंडर की गणितीय प्रकृति का परिणाम है। ग्रेगोरियन कैलेंडर में 14 संभावित पैटर्न होते हैं , और हर कुछ सालों में तारीखें और दिन दोहराते हैं। 1941 और 2025 के बीच 84 साल का अंतर है , जो 12 साल के चक्रों ( 7 लीप वर्ष और 5 सामान्य वर्ष) का एक संयोजन है। इस कारण दोनों सालों में तारीखें और दिन समान पड़ रहे हैं। उदाहरण ...

भारत में इससे पहले भी यात्री विमान हादसे हुए। जानिए डिटेल

आज, 12 जून 2025 को, गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन (गैटविक) जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) टेकऑफ के तुरंत बाद मेघानीनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (2 पायलट सहित) शामिल थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पायलट ने क्रैश से पहले "मेडे" कॉल (इमरजेंसी सिग्नल) दिया था, जो इंजन की तकनीकी खराबी या किसी वस्तु से टकराने का संकेत देता है। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया, जिसमें 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्ण ईंधन के साथ टेकऑफ के दौरान हुए इस हादसे में जीवित बचे लोगों की संभावना कम है। विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच से हादसे के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सवार होने की भी खबर है। भारत में यात्री विमान हादसों का इतिहास और हताहतों की जानकारी: भारत में पिछले कई दशकों में कई बड़े यात्री विमान हा...

इजरायल-ईरान तनाव और पश्चिम एशिया का बदलता भू-राजनीतिक परिदृश्य: एक विस्तृत विश्लेषण

  जय प्रकाश पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव वैश्विक भू-राजनीति के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। मिसाइल और ड्रोन हमलों की शृंखला , अमेरिका की भूमिका , खाड़ी देशों की तटस्थता , डोनाल्ड ट्रम्प की हालिया अरब यात्रा , और शिया-सुन्नी विभाजन जैसे कारक इस जटिल स्थिति को और गहरा रहे हैं। क्या यह केवल इजरायल और ईरान का द्विपक्षीय टकराव है , या इसके पीछे क्षेत्रीय और वैश्विक शक्तियों की गहरी रणनीतियाँ हैं ? 1. इजरायल-ईरान तनाव का वर्तमान स्वरूप 2025 में इजरायल और ईरान के बीच तनाव अभूतपूर्व स्तर पर है। इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के परमाणु ठिकानों (नतांज , इस्फहान , फोर्डो) और सैन्य अड्डों (करमानशाह , तबरीज) पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ( IRGC) के प्रमुख कमांडरों—होसैन सलामी , अमीर अली हाजीजादेह , और मोहम्मद काजेमी—की हत्या हुई। जवाब में , ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 के तहत तेल अवीव , यरुशलम , और हैफा पर 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे , जिससे इजरायल में नागरिक हताहत हुए...